देहरादून । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में दो महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंटें हुईं, जिनमें तकनीकी शिक्षा और राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल से सर्वप्रथम उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर तृप्ता ठाकुर ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने संबंधी विषयों की विस्तृत जानकारी ली।

इसी क्रम में, राज्यपाल से नेशनल हाइड्रोग्राफिक कार्यालय, देहरादून के संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर रियर एडमिरल पीयूष पौसी ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
इन भेंटवार्ताओं के माध्यम से प्रदेश के शैक्षणिक और वैज्ञानिक विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समन्वय और प्रगति के नए अवसर सामने आए हैं।

Recent Comments