बोगोटा ,13 सितंबर । दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी) को कोलंबिया की एक अदालत में बड़ा झटका लगा है। एक जानी-मानी पोर्न स्टार एस्परांजा गोमेज की तस्वीरों से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेटा को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी की समीक्षा करने और उसे बदलने का आदेश दिया है।
कोलंबिया की प्रसिद्ध एडल्ट एक्ट्रेस एस्परांजा गोमेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें उन्होंने अंडर गारमेंट्स पहन रखे थे। गोमेज का दावा था कि ये तस्वीरें उनके काम का हिस्सा थीं। इन तस्वीरों के बाद मेटा ने अपनी ‘न्यूडिटी पॉलिसीÓ का उल्लंघन बताते हुए उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था, जिस पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेटा की कार्रवाई को अनुचित ठहराया। कोर्ट ने कहा कि मेटा ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए गोमेज का अकाउंट बंद कर दिया, जिससे उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हुआ है और उनके काम पर भी असर पड़ा है।
अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा, गोमेज जिस तरह की सामग्री पोस्ट करती थीं, वैसी ही तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने वाले कई अन्य अकाउंट अभी भी सक्रिय हैं। ऐसे में सिर्फ गोमेज के खिलाफ की गई कार्रवाई भेदभावपूर्ण है और मेटा के नियम भी स्पष्ट नहीं हैं।
अदालत ने मेटा को न केवल अपने नियमों की समीक्षा कर उन्हें बदलने का आदेश दिया है, बल्कि यह भी कहा है कि वह अपनी नीतियों को यूजर्स के सामने स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से रखे। कोर्ट के इस कड़े फैसले पर मेटा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि दक्षिण अमेरिकी देशों की अदालतें पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ ऐसे सख्त फैसले सुना चुकी हैं। इसी साल जून में ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी भी अवैध या हेट स्पीच वाले कंटेंट के लिए प्लेटफॉर्म खुद जिम्मेदार होगा।
मेटा की मनमानी पर कोर्ट का चाबुक! पोर्न स्टार का अकाउंट बंद करना पड़ा भारी, अदालत ने दिया ये आदेश
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments