चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बदमाश गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी

मुखबिर की सूचना पर सीक्यूआई तिराहा से हुई गिरफ्तारी, सहारनपुर निवासी युवक निकला चोर

देहरादून।  दून पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का महज एक दिन के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना रायपुर क्षेत्र का है।

करनपुर, डालनवाला निवासी दिवांशु पुत्र सोनू ने 24 जुलाई को थाना रायपुर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उनकी काले रंग की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल (संख्या UK18N0127) चूना भट्टा, रायपुर से चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 298/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल करते हुए तेजी से कार्रवाई की। 25 जुलाई को सीक्यूआई तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान टीम ने आरोपी अंकुश पुत्र जसवीर, निवासी सलारपुर, थाना गंगोह, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई काले रंग की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत, कांस्टेबल प्रदीप फरसवाण और कांस्टेबल प्रवीण शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments