देहरादून। राजभवन में शुक्रवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, तथा राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर सभी को उपहार भेंट किए और दीपावली को एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।


इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, परिसहाय श्री अमित श्रीवास्तव, उप सचिव श्री लक्ष्मण आर्या, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए. के. सिंह सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Comments