गणेश जोशी ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी के पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया। ज्ञात हो कि राजनाथ सिंह मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत वापस दिल्ली लौटे।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि ‘वीरभूमि’ भी है, तथा यहाँ के जवानों ने सदैव देश की सेवा में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया है। जोशी ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण कार्यों में निरंतर मजबूती आई है और उत्तराखण्ड के प्रति उनका विशेष लगाव रक्षा कल्याण के क्षेत्र में लाभकारी साबित हो रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Comments