देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड दौरे के पहले दिन सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका भव्य स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल भी देखने को मिली।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून पहुंचने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास कार्यों और सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने उत्तराखंड के स्वदेशी ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ के स्थानीय उत्पादों से निर्मित विशेष किट रक्षा मंत्री को भेंट की। यह पहल प्रदेश के स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ उत्तराखंड का प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो पर्वतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

Recent Comments