देहरादून: SIR में तेजी के साथ पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करें – सीडीओ अभिनव शाह

अनोमलीज और नो-मैपिंग पर मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं, पात्रों को मिलेगा अवसर

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण- SIR कार्य की समीक्षा के लिए शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की। इसमें समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ERO शामिल हुए।

बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के आधार पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति, अनोमलीज, नो-मैपिंग नोटिस के वितरण और दावे-आपत्तियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के विवरण में अनोमलीज पाई गई हैं या जिनका मैपिंग नहीं हो पाया है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और अभिलेखों के आधार पर ऐसे मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत करने और नियमानुसार परीक्षण के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को सही जानकारी देकर उनकी शंकाओं और भ्रांतियों का तुरंत निराकरण किया जाए।

सीडीओ ने सभी ERO को निर्देशित किया कि SIR के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और नियमों के अनुसार की जाए। प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना पक्ष रखने का मौका मिले और किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

बीएलओ को भी निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में मतदाताओं को SIR प्रक्रिया, जरूरी अभिलेखों और दावे-आपत्ति के प्रावधानों की जानकारी दें तथा मतदाताओं से निरंतर समन्वय बनाए रखें।

उन्होंने कहा, “मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की बुनियाद है। सभी अधिकारी और कार्मिक पूरी जिम्मेदारी के साथ समयबद्धता, पारदर्शिता और शुद्धता का ध्यान रखते हुए काम पूरा करें।”
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR के दौरान प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों, दावों-आपत्तियों और उनके निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अनोमलीज और नो-मैपिंग मामलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR के दौरान प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों, दावों-आपत्तियों और उनके निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अनोमलीज और नो-मैपिंग मामलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

सीडीओ ने दलों से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग का सहयोग करें और मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंचाने में भूमिका निभाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित सभी ERO मौजूद रहे। राजनीतिक दलों से सीपीआईएम के अनंत आकाश, भाजपा के अरविंद जैन व महेश गुप्ता, कांग्रेस के रितेश जोशी, आम आदमी पार्टी के कमल राना, बसपा के सतेन्द्र सिंह व सतेन्द्र चोपड़ा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments