देहरादून : भारतीय सर्व समाज महासंघ का भव्य होली मिलन, गणेश जोशी, रामकुमार वालिया समेत नेताओं ने बांधे समरसता के रंग

देहरादून में भारतीय सर्व समाज महासंघ का भव्य होली मिलन समारोह, नेताओं ने रंग और उमंग के साथ किया नृत्य

नेताओं संग झूमी मातृशक्ति और युवा वर्ग, जीएमएस रोड पर सजा होली उत्सव

देहरादून।  जीएमएस रोड स्थित आर्य पैलेस में भारतीय सर्व समाज महासंघ अब अपने में देखते रहो तुम कहां पर गड़बड़ी है द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर तथा भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
समारोह में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग की भारी उपस्थिति रही। रंगों और होली गीतों पर जनप्रतिनिधियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह त्योहार आपसी द्वेष और मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंगों में रंगने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली हमें सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है।
कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम समाज के विविध रंगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। रंगों का यह उत्सव मानवता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएं दीं।

भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि संगठन सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी पद या दायित्व के भी संगठन समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक देशराज कंणवाल, अशोक वर्मा, चौधरी अजीत सिंह, कृपाल सिंह, पीयूष गौड़, रतन चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रंग, संगीत और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह देहरादून में चर्चा का विषय बना रहा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments