देहरादून–मसूरी मार्ग भारी वाहनों हेतु बंद, भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त; प्रशासन ने जारी किया आदेश

देहरादून । लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए देहरादून–मसूरी मार्ग को अग्रिम आदेशों तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 20 जुलाई को प्राप्त सूचना में बताया गया कि भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना और जान-माल की संभावित हानि को रोकने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से इस मार्ग पर भारी वाहनों का यातायात प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अग्रिम आदेश जारी होने तक इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी वैकल्पिक मार्गों एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मार्ग की मरम्मत और मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यातायात बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments