देहरादून।कोतवाली डोईवाला पुलिस ने रेलवे स्टेशन डोईवाला के पास चेकिंग के दौरान अवैध सट्टेबाजी के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टे से कमाए 7540 रुपये नकदी, सट्टा पर्ची, कॉपी और पेन बरामद हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चल रही कार्रवाई के तहत 3 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग की। इस दौरान अमरदीप पुत्र जगदीश सिंह निवासी रेशम माजरी, आम वाली लाइन (थाना डोईवाला) को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोच लिया। 19 वर्षीय आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा संख्या 31/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि एसएसपी के सख्त निर्देश हैं कि सभी थानों पर अपराधियों की चिंहित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अभियान से इलाके में अवैध सट्टेबाजी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Recent Comments