देहरादून। दून पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 216 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान समारो पत्नी मोनीनाथ निवासी सपेरा बस्ती नियर रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती में छापेमारी कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, म0का0 अनीता पुंडीर, का0 संदीप छाबड़ी, का0 विनोद बचकोटी, का0 बृजमोहन और का0 श्रीकांत ध्यानी शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

Recent Comments