देहरादून। दून पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी थाना बसंत विहार क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना से संबंधित है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर ‘ब्रेन डेड’ घोषित किया गया है।
थाना बसंत विहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22/10/2025 को अनीता थापा ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 21/10/2025 को वसंत विहार क्षेत्र में ब्लिंकिट के सामने उनके जीजा मन बहादुर राणा पुत्र स्व० करण बहादुर राणा को गजेंद्र सिंह, सीमा, जगमोहन और मनी प्रिंस सहित अन्य लोगों ने बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मन बहादुर राणा को महंत इंद्रेश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया है।
शिकायत के आधार पर, थाना बसंत विहार में मु0अ0सं0- 165/25 धारा 110 बीएनएस बनाम गजेंद्र सिंह व अन्य के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना बसंत विहार पर एक विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान, विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त गजेंद्र सिंह की इस घटना में पूर्ण संलिप्तता सामने आई।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस ने अभियोग में धारा 110 बीएनएस के स्थान पर हत्या के प्रयास की धारा को जोड़ते हुए अभियुक्त गजेंद्र सिंह पुत्र फिरमू को दिनांक 24/10/2025 को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गजेंद्र सिंह पुत्र फिरमू, उम्र- 31 वर्ष, निवासी हाल पता संतोष जैन मकान नं०- 212 फेस फर्स्ट वसंत विहार (मूल निवासी ग्राम दाबला, तहसील चकराता, देहरादून) है। गिरफ्तारी धारा 109(1)/3(6) बीएनएस के तहत की गई है।
देहरादून पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments