देहरादून पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर, 1 लाख रुपये की चरस बरामद

देहरादून: उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के मुख्यमंत्री के विजन के तहत, देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी है। सेलाकुई पुलिस ने दो अभियुक्तों को लगभग एक लाख रुपये मूल्य की 498 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान, सेलाकुई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंकित पाल (25 वर्ष) और रजनीश कुमार (24 वर्ष) को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह चरस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से “वीरू” नामक एक स्थानीय ड्रग पैडलर से सस्ते में लाए थे और देहरादून में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

​पुलिस ने अंकित पाल के पास से 256 ग्राम और रजनीश कुमार के पास से 242 ग्राम चरस बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के फरार तस्कर वीरू की तलाश भी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सेलाकुई थाने के थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट के नेतृत्व में एक टीम शामिल थी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments