दून पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा

देहरादून – हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत दून पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा और सतर्कता का संदेश देने के लिए फ्लैगमार्च निकाला। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैगमार्च किये जाने के निर्देश दिये थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दून पुलिस ने पीएसी के साथ मिलकर जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टो तथा आन्तरिक मार्गो पर लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति/वाहन की चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है।

भीड-भाड वालें स्थानो/रेलवे स्टेश्न/बस स्टेशन तथा मॉल आदि में बीडीएस तथा डॉग स्कवाड की सहायता से लगातार चैकिंग की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments