देहरादून पुलिस का एक्शन: प्रेमनगर में मॉडिफाइड साइलेंसर और हुड़दंगियों पर पुलिस का चाबुक, 30 वाहन सीज, 3 गिरफ्तार

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर प्रेमनगर पुलिस ने क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा गया।

पहले मामले में, प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान डेंजरस ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ने, ट्रिपल राइडिंग और रैश ड्राइविंग करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने 30 दोपहिया और चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 15 अन्य वाहनों का एम०वी० एक्ट के तहत चालान काटकर 12,000 रुपये का जुर्माना वसूला।

वहीं दूसरे मामले में, बिधौली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपसी विवाद के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट कर रहे लोगों पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। नियंत्रण कक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के समझाने के बावजूद जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और अधिक उग्र हो गए, तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अमन सिंह (20 वर्ष) निवासी टिहरी गढ़वाल, अमृतम अंशुमन (25 वर्ष) निवासी पटना (बिहार) और मनीष जैन (19 वर्ष) निवासी बिधौली (मूल निवासी हरियाणा) के रूप में हुई है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिधौली उप-निरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा, उप-निरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल जसबीर, कांस्टेबल वीरेंद्र भंडारी और कांस्टेबल राजेश चौहान शामिल रहे। दून पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments