दून पुलिस ने लगातार दूसरी बार जीता प्रदेश स्तरीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

देहरादून । जनपद हरिद्वार में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित 14वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 में देहरादून पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों—13 जनपदीय, 3 पीएसी, 2 आईआरबी, 1 जीआरपी और 1 एसडीआरएफ—ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला देहरादून और हरिद्वार जिले की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दून पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में हरिद्वार की पूरी टीम मात्र 100 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार देहरादून पुलिस टीम ने 85 रनों के अंतर से खिताब अपने नाम किया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरक्षी महेंद्र सिंह नेगी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 28 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन विकेट झटके।

प्रतियोगिता में विजयी रही दून पुलिस टीम ने सोमवार को पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी ने टीम के सदस्यों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी तरह विभागीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments