देहरादून – दून पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष शुरूवाती 10 माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्व 42% अधिक कार्यवाही की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही का दायरा बढाते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4500 से अधिक शोकीनो को हवालात की सैर कराई गई है और उनके वाहनो को सीज किया गया है। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जम्प, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना हेल्मेट वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है।

वर्ष 2024 और 2025 के अक्टूबर माह तक यातानियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का तुलनात्मक विवरण इस प्रकार है:
- शराब पीकर वाहन चलाना: वर्ष 2024 में 1226 और वर्ष 2025 में 4589
- ओवरस्पीडिंग: वर्ष 2024 में 10456 और वर्ष 2025 में 29043
- रेड लाइट जम्प: वर्ष 2024 में 24292 और वर्ष 2025 में 48162
- खतरनाक तरीके से वाहन चलाना: वर्ष 2024 में 1221 और वर्ष 2025 में 2584
- बिना हेल्मेट वाहन चलाना: वर्ष 2024 में 12997 और वर्ष 2025 में 19248
- ट्रिपल राइडिंग: वर्ष 2024 में 2671 और वर्ष 2025 में 4713
- नाबालिक द्वारा वाहन चलाना: वर्ष 2024 में 45 और वर्ष 2025 में 345
- वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग: वर्ष 2024 में 1815 और वर्ष 2025 में 2206
कुल चालान: वर्ष 2024 में 121131 और वर्ष 2025 में 172499

Recent Comments