देहरादून, 11 अप्रैल2025(एजेंसिया): देहरादून पुलिस ने थाना रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला से पर्स स्नैचिंग की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई धनराशि, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
घटना का विवरण देते हुए थाना रायपुर पुलिस ने बताया कि दिनांक 09 अप्रैल 2025 को श्रीमती निर्मला गुप्ता पत्नी मेघराज, निवासी बैंक कॉलोनी अधोईवाला, रायपुर, देहरादून ने तहरीर दी थी कि जब वह बाजार से घर लौट रही थीं, तो उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया, जिसमें उनका मोबाइल फोन, 4000 रुपये नकद और अन्य सामान था। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मु.अ.सं.: 115/25, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में शामिल रहे अभियुक्तों की भी जानकारी जुटाई गई।
पुलिस टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप, दिनांक 10 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर नानकसर गुरुद्वारा के पास से मोटरसाइकिल संख्या यूके07 एल 5781 स्पेलंडर पर सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- मुस्तकीम अंसारी पुत्र तस्लीम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी गेम्विला के पीछे रक्षा विहार चूना भट्ठा, अधोईवाला, रायपुर, देहरादून।
- समीर अली पुत्र निसारुद्दीन, उम्र 21 वर्ष, निवासी गेम्विला के पीछे रक्षा विहार, चूना भट्ठा, अधोईवाला, रायपुर, देहरादून।
बरामदगी: - एक मोबाइल फोन वीवो कंपनी (लूटा गया)
- लूटी गई धनराशि ₹ 2320/-
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूके07 एल 5781 स्पेलंडर
- एक अवैध चाकू
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त मुस्तकीम अंसारी के खिलाफ थाना सहसपुर में धारा 380/411 भादवी के तहत एक मामला दर्ज है।
इस सफल खुलासे में निम्न पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: - अ.उ.नि. ए.के. बलूनी
- का. धीरेन्द्र कुमार
- का. प्रदीप नेगी
- का. प्रेम पंवार
- का. मुकेश कंडारी

Recent Comments