देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने लगातार छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 7.45 ग्राम स्मैक, 155 ग्राम चरस, 4 पेटी अवैध देसी शराब और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जनपद के विभिन्न थानों – विकासनगर, नेहरू कॉलोनी, डोईवाला, नगर कोतवाली, रायवाला, ऋषिकेश और सहसपुर में की गई।
थाना विकासनगर
पुलिस ने 7.45 ग्राम स्मैक और 5 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों शाहरूख, सलमान और राजेन्द्र उर्फ पपिया को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK-16-4466) भी जब्त की गई।
थाना नेहरू कॉलोनी
50 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ अभियुक्त राजू थापा को पकड़ा गया।
कोतवाली डोईवाला
यहां प्रेम सिंह नामक व्यक्ति को 49 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली नगर
50 टैट्रा पैक अवैध शराब के साथ अभियुक्त आदिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

थाना रायवाला
155 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त हरेन्द्र निवासी बुलाकीपुर (प्रेमपुर अलीगढ़) को पुलिस ने दबोचा।
थाना ऋषिकेश
39 टैट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ अभियुक्त कुलदीप पुत्र धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया गया।
थाना सहसपुर
5 लीटर कच्ची शराब के साथ गोविन्द थापा को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जिले में नशाखोरी एवं शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस टीमों को नियमित रूप से कार्रवाई करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Recent Comments