देहरादून पुलिस ने बसंत विहार में चोरी का खुलासा किया, नौकर गिरफ्तार

देहरादून, 9 मार्च 2025: देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में काम करने वाला नौकर था, जिसने लगभग 5 लाख रुपये की ज्वैलरी चुराई थी।
घटना का विवरण:
5 मार्च 2025 को बसंत विहार निवासी हितेश राणा ने थाना बसंत विहार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर में काम करने वाले मनोज चंद ने उनके घर से कीमती ज्वैलरी चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिरों की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी मनोज चंद को नैनीताल से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई लगभग 5 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • मनोज चंद पुत्र पूरन चंद, निवासी पाटा, तहसील धारी, थाना भीमताल, नैनीताल, उम्र 18 वर्ष।
    पुलिस टीम:
  • अ0उ0नि0 विनय भट्ट
  • कां0 नीरज
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments