देहरादून, 24 अप्रैल 2025 – पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद देहरादून पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी और संबंधित सामग्री की बिक्री पर विशेष अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशानुसार, सभी थाना क्षेत्रों में ऐसी दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है जो आर्मी, अर्ध सैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी तथा सामग्री बेचती हैं।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पहचान पत्र (आईडी) के किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी सामग्री की बिक्री सख्ती से मना है। दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वे बिना आईडी के किसी को भी यह सामान न बेचें। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा आर्मी वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देने के बाद उठाया गया है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। देहरादून पुलिस का यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आतंकवाद से जुड़ी संभावित खतरों को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



Recent Comments