गैस रिसाव की घटना पर एसएसपी देहरादून की बड़ी कार्रवाई, एजेंसी पर दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून।  पित्थूवाला क्षेत्र में गैस रिसाव की घटना के बाद एसएसपी देहरादून ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेश पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गेल गैस लिमिटेड ने एसएसपी देहरादून को दी गई शिकायत में कहा था कि आशु सप्लायर द्वारा अपनी निजी भूखंड पर खुदाई के कार्य के दौरान गेल गैस लिमिटेड की गैस लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे गैस रिसाव हुआ और पास ही स्थित पैट्रोल पम्प के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो गया।

एसएसपी देहरादून ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए। गेल गैस लिमिटेड की शिकायत पर आशु सप्लायर्स के विरुद्ध मु0अ0सं0- 592/25 धारा: 287, 324(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियोग की जांच में पता चला है कि आशु सप्लायर्स ने बिना लोक निर्माण विभाग की अनुमति के अपने भूखण्ड में रोड कटिंग का कार्य किया और अनाधिकृत रूप से सडक की ओर अतिरिक्त खुदाई करते हुए गेल गैस लिमिटेड की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया।

अभियोग में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments