देहरादून: प्रेमनगर डकैती कांड में दो और गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

देहरादून,03फरवरी2025(आरएनएस)देहरादून  के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट की रकम और फर्जी डॉलर बरामद किए गए हैं। इस मामले में संलिप्त सभी 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि अपराधियों ने सस्ते डॉलर देने के झांसे में लोगों को फंसाकर लूटपाट की सुनियोजित साजिश रची थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कांड में तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

DGP दीपम सेठ ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “कानून सबके लिए समान है, फिर चाहे वह कोई आम नागरिक हो या वर्दीधारी पुलिसकर्मी। अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

इसके अलावा, उन्होंने थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के पर्यवेक्षण की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments