सीएम से मिला आश्वासन, नर्सिंग संवर्ग का धरना जारी

देहरादून। नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष नवल पुंडीर ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कर्मियों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि प्रस्ताव शासन स्तर पर पहुंचते ही उस पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्व में भी नर्सिंग संवर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले चुके हैं, जिससे प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मियों में भरोसा और उम्मीद बनी हुई है।

नर्सिंग एकता मंच की ओर से मधु उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से आमने-सामने बातचीत के बाद सभी शंकाएं दूर हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश देने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का भरोसा दिलाया है।

हालांकि शासन द्वारा मांगों पर निर्णय के लिए 8 से 10 दिन का समय मांगे जाने के चलते नर्सिंग संवर्ग का शांतिपूर्ण धरना नौवें दिन भी जारी रहा। नर्सिंग कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष नवल पुंडीर, कोषाध्यक्ष सुभाष रावत, मधु उनियाल, उपाध्यक्ष सरिता जोशी, सचिव राजेंद्र कुकरेती तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत,प्रदेश प्रवक्ता स्तुति सती शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments