देवभूमि पत्रकार यूनियन ने परम्परागत ढंग से मनाया होली महोत्सव

सांप्रदायिक एकता का संदेश दे गया होली मिलन समारोह

देहरादून । सांप्रदायिक एकता व सद्भाव को केंद्रित कर देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) उत्तराखंड की जिला देहरादून इकाई द्वारा नगर के पत्रकारों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रेसकोर्स देहरादून में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

गायन एवं नृत्य की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सोनिया आनंद, बालेश गुप्ता एंड पार्टी, रविन्द्र सिंह आनंद, आलोक शर्मा, केशव पचौरी “सागर” एवं राकेश पंडित के गीतों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर थिरकने पर विवश कर दिया। वहीं होली गीतों पर काफी देर तक युवा टीम नाचती व गाती रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अश्वनी कांबोज ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय त्यौहार हमारे समाज को अपनी संस्कृति व सभ्यता का संदेश देते हैं। हमें हमारी जड़ों से जुड़े रखने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें पत्रकार जगत की महती भूमिका है। जैसा मीडिया परोसती है वैसा ही समाज का नजरिया बन जाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व केवल रंगों का त्यौहार नहीं हैं, वरन अहंकार के दहन, सामाजिक भेदभाव को खत्म करने व नवसृजन की चेतना का प्रतीक है। इनके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मदत्त शर्मा, सुनील गुप्ता, अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित सुभाष चंद जोशी, शशि शर्मा, मनमोहन शर्मा, मदन उपाध्याय, विवेक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश भाटी, रविंद्र सिंह आनंद, डी.डी.मित्तल (सदस्य: विज्ञापन सूचीबद्धता समिति एवं वरिष्ठ पत्रकार), अजय राणा (अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब), पंडित सोमदत्त शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू), सुरेंद्र ढाका स्टेट हेड जनतंत्र टीवी, पंडित ओपी वशिष्ठ, अरुण कुमार मोगा, सुशील त्यागी ने भी अपने विचार रखे।

समारोह में यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारो व विशिष्ट जनों को पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने की तथा सफल संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. वी डी शर्मा ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से पंडित पवन कुमार शास्त्री, विजय जायसवाल, अशोक पांडे, अरुण कुमार शर्मा, रवीन्द्र नाथ कौशिक, राजकमल गोयल, तिलक राज, सोनू सिंह, प्रेमलता भरतरी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंडित उमाकांत शर्मा, गौरव बख्शी, सूर्य प्रकाश भट्ट, सरोजनी सेमवाल, तेजराम सेमवाल, दीपक धीमान, दीपक गुलानी, ऋतुराज गैरोला, शशिकांत मिश्रा, विनोद कुमार शर्मा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, चेतन खड़का, नारायण दत्त भट्ट, दीप मैठाणी, अनिल चंदोला, संजीव वर्मा, संदीप शर्मा, मोहम्मद खालिद, वीरेंद्र गैरोला, गिरधर गोपाल लूथरा, उमा जोशी, जीतमणि पैन्यूली, कुलदीप सिंह नेगी, राज कुमार छाबड़ा, रजनीश ध्यानी, सोमपाल सिंह, शिवराज राणा, आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला इकाई के अध्यक्ष हरीश खनेडा, जिला महामंत्री नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.एस.माथुर, जिला सचिव अनुज अवस्थी व गौरव भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष रजत शर्मा, जिला संगठन मंत्री हितेश शर्मा व संदीप जनधारी, जिला प्रचार मंत्री विकास कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा। होली मिलन ने पत्रकार बंधुओं में एकता व भाईचारे की मिसाल कायम की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments