देवभूमि रजत उत्सव: दूसरे दिन भी बिखरी उत्तराखंडी संस्कृति की छटा, कार्यक्रम को लेकर दिखा भारी उत्साह

उत्तराकाशी। उत्तराखंड राज्य स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित ‘देवभूमि रजत उत्सव’ के दूसरे दिन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्सव के दूसरे दिन आज प्रातःकालीन सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला, नृत्य एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के लिए सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग किट एवं रंगोली रंग उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में प्रताप पोखरियाल पर्यावरण प्रेमी, शान्ति ठाकुर ग्लेशियर लेडी, दिनेश भट्ट समाज सेवी, ममता रावत समाजसेवी को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही, जहाँ राज्य के पिछले 25 वर्षों के विकास सफर को चित्रों और वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया है। ये डिजिटल प्रदर्शनी लोगो को खूब अपनी और आकर्षित कर रही है। डिजिटल प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक, इंटरएक्टिव गेम्स एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को प्रदर्शित जा रहा है। उत्सव के परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स और प्रदर्शनियों में भी आज भारी भीड़ रही। यहाँ प्रदेश के हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और पहाड़ी व्यंजनों के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की तस्वीर दिखाई दी।

सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक कलाकार अजय भारती समूह एवं हिल फाउंडेशन डांस अकादमी ने लोकनृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्साह नजर आ रहा है कार्यक्रम में लोगों की भीड़ बढ़ी संख्या में उमड़ रही है। आयोजकों ने कहा कि कल अंतिम दिवस मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही बच्चों व महिलाओं की प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक संध्या में संगीता ढौंडियाल व पांडावाज बैंड की रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार,जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी,अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments