डीजीपी की क्राइम मीटिंग: ढीली कमान पर गिजी गाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘आर-पार’

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन में उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित हुई। गढ़वाल-कुमाऊं रेंज प्रभारी, सभी जनपदों के एसपी, एसटीएफ अधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अपराध परिदृश्य, कानून व्यवस्था, विवेचना व जनशिकायत निस्तारण की समीक्षा कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

लापरवाही पर तत्काल निलंबन:

  • ऋषिकेश एम्स चौकी प्रभारी एसआई साहिल वशिष्ट को महिला हत्याकांड में लापरवाही पर निलंबित किया गया।
  • देहरादून कोतवाली खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी एसआई प्रद्युम्न नेगी को युवती हत्याकांड में शिथिलता पर निलंबित। दोनों मामलों की जांच एसपी क्राइम विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई। अन्य कर्मियों पर 7 दिनों में जांच रिपोर्ट मुख्यालय को।
  • हरिद्वार भगवानपुर थाना हल्का प्रभारी चुड़ियाला एसआई सूरत शर्मा को रविदास जयंती संघर्ष में लापरवाही पर निलंबित। जांच एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को, 7 दिनों में रिपोर्ट।

लैंड फ्रॉड में नई सख्ती: ऊधमसिंह नगर सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले के बाद भूमि धोखाधड़ी केसों में सीओ स्तर पर प्रारंभिक जांच अनिवार्य। पारदर्शी जांच में सिविल या क्रिमिनल प्रकृति स्पष्ट कर अग्रिम कार्रवाई। लंबित मामलों की मुख्यालय से मॉनिटरिंग।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सीएम की नीति के तहत सतर्कता विभाग से भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई। सिविल मामलों में हस्तक्षेप पर कठोर एक्शन। गंभीर अपराधों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती।

बैठक में महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार, एडीजी विजिलेंस वी. मुरुगेशन, एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान, आईजी पी/एम विम्मी सचदेवा, आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल, आईजी दूरसंचार कृष्ण कुमार वी.के., आईजी साइबर नीलेश आनंद भरणे, आईजी अभिसूचना करन सिंह नगन्याल, आईजी गढ़वाल सदानंद दाते, आईजी अपराध सुनील कुमार मीणा, आईजी कार्मिक योगेंद्र रावत, धीरेंद्र गुंज्याल, डीआईजी अपराध सहित अन्य उपस्थित।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments