धामी ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं, आत्मनिर्भर पंचायतों पर दिया जोर

देहरादून । रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट की। विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को मिलकर राज्य की जनता के हित में कार्य करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का कर्तव्य निभाना चाहिए। “ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से ही उत्तराखंड का समग्र विकास संभव है,” उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments