DhamiKe3SaalBemisaal: सोशल मीडिया पर छाया, X पर बना टॉप ट्रेंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के तीन सफल वर्षों का ऐतिहासिक जश्न

देहरादून,23मार्च 2025(आरएनएस )उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। #DhamiKe3SaalBemisaal हैशटैग ने X (ट्विटर) पर ट्रेंडिंग चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, जहां हजारों लोगों ने धामी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए ट्वीट किए।

X पर ट्रेंडिंग में टॉप पर पहुंचा #DhamiKe3SaalBemisaal

आज दोपहर जैसे ही इस हैशटैग का सिलसिला शुरू हुआ, देखते ही देखते यह पूरे देश में ट्रेंड करने लगा। हजारों यूजर्स ने इस पर पोस्ट किए, जिससे यह हैशटैग X पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। लोग उत्तराखंड सरकार की आर्थिक सुधार, अधोसंरचना विकास, धार्मिक पर्यटन, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी पहलों को लेकर अपने विचार साझा कर रहे थे।

जनता ने दी धामी सरकार को ‘सुशासन’ की मुहर

उत्तराखंड की जनता के अलावा, राजनीतिक हस्तियों, युवा वर्ग, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट में धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को “प्रदेश के सुनहरे भविष्य की नींव” बताया गया।

धामी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों पर जनता की राय

इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों और आम नागरिकों ने धामी सरकार की प्रमुख नीतियों को सराहा। लोगों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), कानून व्यवस्था में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, महिला सुरक्षा, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक करार दिया।

एक यूजर ने लिखा—
“उत्तराखंड ने इन तीन वर्षों में विकास की एक नई कहानी लिखी है। पर्यटन, निवेश और बुनियादी ढांचे में जो सुधार हुए हैं, वे आने वाले दशकों तक प्रदेश को आगे ले जाएंगे।”

जनता के समर्थन का ऐतिहासिक प्रमाण

DhamiKe3SaalBemisaal का टॉप ट्रेंडिंग में आना न केवल सरकार की उपलब्धियों को उजागर करता है, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन का भी प्रमाण है। यह ऑनलाइन अभियान उत्तराखंड सरकार की नीतियों की व्यापक स्वीकृति और जनता के बीच मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के तीन साल पूरे होने पर जनता ने इतने बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। X (ट्विटर) पर टॉप ट्रेंडिंग का यह रिकॉर्ड उत्तराखंड के बदलते राजनीतिक परिदृश्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments