पूर्वांचलियों संग छठ पर्व की आस्था में डूबे धस्माना, बिहार में महागठबंधन को जिताने की अपील

देहरादून। हरबंसवाला टी स्टेट, वसंत विहार की नहर किनारे सोमवार को छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिली, जब देहरादून कैंट क्षेत्र में बसे हजारों पूर्वांचलवासियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा की। एक किलोमीटर तक सजी रंग-बिरंगी सजावट, केले-सेब के प्रसाद और पारंपरिक गीतों के बीच श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम नजर आया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने हर साल की तरह इस बार भी काली मंदिर के सामने भव्य पांडाल लगाकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए लोगों से आत्मीय संवाद किया।

धस्माना ने इस अवसर पर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अपील की। उन्होंने कहा, “बिहार के कष्ट तभी दूर होंगे जब वहां एनडीए का कुशासन समाप्त होगा। महागठबंधन को जिताने के लिए अपने घरों में फोन करें, अपने भाई-बंधु, रिश्तेदारों और मित्रों से बात करें।”

इस आयोजन में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, पार्षद अभिषेक तिवारी, सुमित खन्ना, मंजू त्रिपाठी, दिनेश कौशल, कार्तिक बिरला, इजहार, सोनू काजी, शुभम सैनी, रामबाबू, सुल्तान, नन्हें, अवधेश, अनीता दास, प्रेमसागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छठ पर्व की यह शाम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संवाद का भी मंच साबित हुई — जहां परंपरा, जनभावना और लोकतांत्रिक चेतना एक साथ गूंज उठी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments