देश की आज़ादी के मतवालों को धस्माना का नमन, गोविंदगढ़ और कांवली में फहराया तिरंगा

देहरादून। भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सबसे पहला कर्तव्य उन महान शहीदों को याद करना है।

स्वतंत्रता दिवस पर धस्माना ने गोविंदगढ़ स्थित स्नेहा दून अकैडमी और कांवली गांव में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्र हैं, ध्वजारोहण कर पा रहे हैं और अपनी सरकार चुन पा रहे हैं, यह सब हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

धस्माना ने कहा कि आज देश को बाहर के दुश्मनों से उतना खतरा नहीं है, जितना घर के उन दुश्मनों से है जो हमारी सबसे बड़ी ताकत “अनेकता में एकता” पर हमला कर रहे हैं। धर्म, जाति, भाषा, संस्कृति, खानपान और पहनावे के नाम पर लोगों को भड़काकर लड़ाने वाले ही सबसे खतरनाक दुश्मन हैं। उनसे सावधान रहना और उन्हें परास्त करना हर नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने आह्वान किया कि हमें मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि अपने पूर्वजों के संघर्षों से मिली आज़ादी पर कोई आंच नहीं आने देंगे और देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, स्नेहा दून अकैडमी के चेयरमैन हरि राव, गौरी, रंजय, दिनेश कौशल, चंद्रपाल, राजेश पुंडीर, सुधीर वालिया, इकराम, मेहमुदन समेत बड़ी संख्या में नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments