ध्रुव रौतेला ने संभाला मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का पद, सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

सचिवालय में किया पदभार ग्रहण, सूचना सचिव शैलेश बगौली से भी की मुलाकात; पत्रकार कल्याण और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बनाया प्राथमिकता

देहरादून। मंगलवार को राज्य सचिवालय में श्री ध्रुव रौतेला ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने सूचना सचिव श्री शैलेश बगौली से भी शिष्टाचार भेंट की और विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में श्री रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना होगी। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।”

इसके अलावा, उन्होंने मीडिया एवं पत्रकारों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। श्री रौतेला ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी समस्याओं के निदान और उनके हितों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करके ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की नीतियों और निर्णयों का लाभ पहुंचाया जा सकता है। इससे राज्य सरकार के जनहित के फैसलों को और अधिक सफलता मिलेगी।

गौरतलब है कि ध्रुव रौतेला के इस नए दायित्व को प्रदेश की राजनीति और मीडिया जगत में अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभवों से सरकार और मीडिया के बीच संवाद को और मजबूती मिलेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments