देहरादून । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के नवनियुक्त निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने डॉ. तोमर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मौसम विज्ञान का सटीक और समयबद्ध पूर्वानुमान आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. तोमर के नेतृत्व में मौसम विज्ञान केन्द्र आधुनिक तकनीकों—जैसे सैटेलाइट डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस—का उपयोग कर और अधिक विश्वसनीय पूर्वानुमान प्रदान करेगा।

राज्यपाल ने उत्तराखंड की भौगोलिक जटिलताओं, वर्षा पैटर्न, ग्लेशियर परिवर्तन और बादल फटने जैसी घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इनका समय पर पूर्वानुमान जान-माल की क्षति को रोकने में सहायक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की त्वरित जानकारी किसानों, पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध हो सकती है।

Recent Comments