आपदा प्रबंधन सचिव ने डीडीएमपी की समीक्षा, जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

देहरादून,22मार्च 2025(आरएनएस )सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन योजना (DDMP) और राज्य आपदा प्रबंधन योजना (SDMP) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपदों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जल्द से जल्द डीडीएमपी और एसडीएमपी को तैयार करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के दिशा-निर्देशों के तहत इन योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान यूएसडीएमए के एसीईओ (क्रियान्वयन) डीआईजी श्री राज कुमार नेगी ने कहा कि डीडीएमपी और एसडीएमपी आपदा प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। उन्होंने अधिकारियों को इसे प्रभावी तरीके से तैयार करने के सुझाव भी दिए।

एसीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने सभी जिलों से SDRF व SDMF के लिए डिमांड भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरंगों की मानक परिचालन प्रक्रिया, बांधों, बड़ी परियोजनाओं और संरचनाओं के लिए संकट प्रबंधन योजना (Crisis Management Plan) बनाने पर भी जोर दिया।

इस समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, डॉ. बिमलेश जोशी, डॉ. वेदिका पंत, श्री रोहित कुमार, सुश्री तंद्रीला सरकार, श्री हेमंत बिष्ट, श्री अंकित सती, डॉ. रुचिका टंडन, श्री वैभव बहुगुणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments