गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती: 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार; 17 एजेंसियों का औचक छापा

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। डोईवाला में दो आरोपी गिरफ्तार कर दो मुकदमे दर्ज किए गए। कंट्रोल रूम सक्रिय होने से शिकायत निस्तारण तेज, लेकिन 67 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग बरकरार।

कंट्रोल रूम (1077, 0135-2626066, 2726066, व्हाट्सएप 7534826066) में 5 बजे तक 341 शिकायतें दर्ज हुईं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग, गैस एजेंसियों और प्रशासन की संयुक्त टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है। आज 29,120 घरेलू और 69 व्यावसायिक सिलेंडर वितरित हुए। 1 मार्च से 1,91,548 घरेलू व 15,336 व्यावसायिक सिलेंडर बंटे, स्टॉक में 31,807 शेष। मांग अनुसार लोड बढ़ाया गया है, जल्द बैकलॉग कम होगा।

होम डिलीवरी पर जोर देते हुए प्रशासन ने अपील की- घबराएं नहीं, शहरी क्षेत्र में 25 दिन व ग्रामीण में 45 दिन बाद बुकिंग करें। विभिन्न माध्यमों से बुकिंग सुविधा उपलब्ध है। प्रशासन की यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments