देहरादून। जिला खेल कार्यालय, देहरादून के तत्वावधान में अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मल्टीपरपज़ हॉल, प्रेस ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क होगा। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भागीदारी के इच्छुक बालक और बालिकाएँ अधिक जानकारी के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक सुश्री सुचित्रा भट्टाचार्य से मोबाइल नंबर 8979803257 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी देहरादून रविंद्र भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने जिले के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Recent Comments