हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्ष में ‘नमस्ते’ योजना की बैठक आयोजित की। इस योजना का उद्देश्य मैनुअल स्कैवेंजिंग को समाप्त करना और सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
जिलाधिकारी के निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान चलाकर लोगों को योजना की जानकारी दें और सफाई कार्य में लगे कार्मिकों को चिह्नित करते हुए उनका ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। उन्होंने सभी कार्मिकों का आयुष्मान कार्ड जल्द बनाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों और नगर निगम के अधिकारियों को सेफ्टी अवेयरनेस के लिए कार्मिकों को सभी सेफ्टी से संबंधित समान जैसे जूते, ग्लब्स, मास्क, रैन कोट के साथ ही प्रॉपर ड्रेस पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने सेफ्टी टैंक एवं सीवर टैंक की साफ सफाई के लिए मशीनें खरीदने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
स्वास्थ्य परीक्षण और मशीनरी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण 15 दिन के अंदर कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन नगर निकायों में सफाई के लिए मशीनें नहीं हैं, वे किराए पर मशीन लेकर सीवरेज की साफ सफाई कराएं।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, सीओ एस पी बलूनी, एसएनए नगर निगम हरिद्वार श्याम सुंदर दास, ऋषिभ उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments