जिलाधिकारी का सख्त आदेश: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें 48 घंटे में हो निस्तारित

लापरवाही बर्दाश्त नहीं,

जनसंवेदनशीलता जरूरी: डीएम सविन बसंल

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का निस्तारण अगले 48 घंटे के भीतर करें। उन्होंने कहा कि जन-सुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक का संचालन
ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।

मुख्य बिंदु

· सख्त निर्देश: जिलाधिकारी ने कहा, “सीएम हेल्पलाइन ‘मायने मेरी’ है। कोई भी व्यथित जनता ही इसकी ओर रुख करती है, अधिकारियों को यह सोचकर संवेदनशीलता से काम करना चाहिए” ।
· टाइम-बाउंड निस्तारण: सभी लंबित शिकायतों को 2 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। निस्तारित शिकायतों की फीडबैक रिपोर्ट भी देखी जाएगी।
· जवाबदेही तय: डीएम ने स्पष्ट किया कि निस्तारण में कोताही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बार-बार मिल रही शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
· नियमित निगरानी: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

लंबित शिकायतों का स्टेटस
बैठक में सामने आया कि सर्वाधिक लंबित शिकायतें निम्नलिखित विभागों में हैं:

विभाग लंबित शिकायतें
पुलिस विभाग 368
नगर निगम 358
यूपीसीएल 361
जल संस्थान 276
लोनिवि 252
एमडीडीए 177
पेयजल निगम 88

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन से सुशासन का संदेश जाता है और अपनी जवाबदेही से कोई नहीं बच पाएगा। उन्होंने सभी विभागों से जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments