बड़कोट डांडी में धूम धाम से मनाया गया दिव्य श्रीमद्भागवत कथा, रसिक जी महाराज का जन्मदिवस

देहरादून – पवित्र मन व पूर्ण श्रद्धा विश्वाश के साथ श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने वाले मनुष्य के मन से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और राम कथा श्रवण करने से मनुष्य को मर्यादित जीवन जीने की कला आ जाती है। यह बात आज डांडी बड़कोट में श्री प्रभात पंवार व अलका पंवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कथा पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भगवान की कथा व किसी संत द्वारा भागवत चर्चा में कोई जब भी श्रोता बन कर जाए तो उसे मन को शांत व स्थिर करके पूरी तरह से तर्क और अविश्वास को कथा पांडाल के बाहर छोड़ कर जाना चाहिए क्योंकि भक्ति और अध्यात्म तर्क का नहीं बल्कि श्रद्धा और विश्वास का विषय है। श्री धस्माना ने कहा कि कथा व्यास द्वारा कुंभ क्षेत्र में शराब की दुकानों को बंद करने की जो मांग की है वह पूर्ण रूप से सही है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की विजय और सरकार बनने पर कुंभ क्षेत्र में खुली सभी शराब की दुकानों को बंद करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर श्री धस्माना ने कथा व्यास उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत श्री रसिक जी महाराज पीठाधीश्वर नरसिंह पीठ को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दीं व पुष्प माला पहना कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया व उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जिला अध्यक्ष परवा दून कांग्रेस मोहित उनियाल व अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कथा व्यास रसिक जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को मरने की कला सिखाती है और राम कथा जीने की। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से मनुष्य के मन में शांति और स्थिरता आती है और वह मर्यादित जीवन जीने की कला सीखता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments