पुलिस लाइन में दीपावली एवं करवाचौथ का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण का संदेश

देहरादून। पुलिस परिवार की महिलाओं के उत्साहवर्धन तथा सांस्कृतिक विरासत के संजोने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून में दीपावली एवं करवाचौथ पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि गीता धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया, जहां महिला पुलिस परिवार की अध्यक्षा गौरी सेठ ने गर्मजोशी से अतिथि का स्वागत किया।

रंगारंग कार्यक्रमों की छटा से सजी इस सांस्कृतिक संध्या में महिलाओं और बालिकाओं ने स्वागत गीत, गढ़वाली-कुमाऊंनी लोकनृत्य, पारंपरिक गीत, रैम्प वॉक सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने मेहंदी लगवाई और सभी प्रस्तुतियों में सक्रिय सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर महिला पुलिस परिवार द्वारा दीपावली और करवाचौथ पर आधारित हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण कर मुख्य अतिथि ने महिलाओं की रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास की सराहना की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने पुलिस परिवार की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों को कठिन चुनौतियों के बीच कर्तव्य और परिवार दायित्व निभाने के लिए सराहा, साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला पुलिस परिवार की अध्यक्षा गौरी सेठ, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, अनु राजीव स्वरूप, दीपाली भरणे, शीबा,रूबी तबस्सुम, कमला नपच्याल, सोनू मीणा, लता रावत, दीपाली अजय सिंह और बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments