डीएम पौड़ी ने किया श्रीनगर बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दिए निर्देश

पौड़ी।  जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आज श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों, जैसे इमरजेंसी, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, एमआरआई, महिला एवं बाल वार्ड, और पैथोलॉजी लैब का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय, जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और डॉक्टरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर इमरजेंसी वार्ड में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, मशीनों की नियमित जाँच और उपचार की समय-सीमा की जानकारी ली, ताकि किसी भी मरीज को दवा या इलाज की कमी के कारण परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को सभी वार्डों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इसके अलावा, उन्होंने रेन बसेरे की व्यवस्था में सुधार लाने और तीमारदारों के लिए ठहरने की सुविधा पर जल्द कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही एक शव वाहन (डेड बॉडी वैन) की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आपात स्थिति में परिजनों को दिक्कत न हो।
अस्पताल के निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी ने फरासू क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ हाल ही में भूस्खलन हुआ था। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने का भी आदेश दिया।

इस दौरान एसडीएम नुपुर वर्मा, डॉ. अजेय विक्रम सिंह, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. मोहित कुमार, अनिल उनियाल सहित अन्य अस्पताल स्टाफ भी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments