हरिद्वार। हरिद्वार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें जिलाधिकारी (DM) मयूर दीक्षित ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान, पत्रकारों ने जिलाधिकारी के सामने शहर की कई प्रमुख समस्याओं को उठाया, जिस पर डीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में यूनियन के सदस्यों ने जिलाधिकारी का सम्मान किया। इसके बाद, शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों ने बारिश में जलभराव, चोरी की बढ़ती घटनाओं, नशे के कारोबार, पत्रकारों की सुरक्षा, हरकी पौड़ी पर गंदगी, खराब सड़कों, और बिजली-पानी की कटौती जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे। इसके साथ ही, अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने की समस्या भी बताई गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर इन समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय, महामंत्री विनीत धीमान, कोषाध्यक्ष देवम मेहता समेत कई पत्रकार और सदस्य मौजूद थे।


Recent Comments