DM सविन बंसल ने के.जी.बी.वी. त्यूनी के खेल मैदान के लिए डीएमएफ से 10 लाख रुपये स्वीकृत

6 लाख की पहली किस्त जारी, शिक्षा ढांचे के विकास की दिशा में बड़ा कदम

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के.जी.बी.वी.) टाइप–I, त्यूनी के खेल मैदान के समतलीकरण कार्य के लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) से 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस परियोजना की पहली किस्त के रूप में 6 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जिला प्रशासन लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी क्रम में के.जी.बी.वी. त्यूनी के खेल मैदान को समतल और सुरक्षित बनाने के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है ताकि छात्राओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हों और उनके शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।

पूर्व में मैदान के असमतल होने और वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की स्थिति के कारण छात्राओं को खेल गतिविधियों में कठिनाई हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए खंड विकास अधिकारी चकराता ने मैदान के समतलीकरण के लिए 9.40 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे स्वीकृति के बाद डीएमएफ की शासी परिषद ने 10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया।

डीएमएफ के निर्धारित खाते से 6 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है, जबकि शेष 4 लाख रुपये उपयोगिता प्रमाण पत्र और तृतीय पक्ष जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे।

इस पहल से विद्यालय की छात्राओं को बेहतर खेल मैदान की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments