डीएम ने धारा 166 और 167 के अंतर्गत 750 बीघा भूमि पर कब्जा वापसी की प्रक्रिया शुरू की

देहरादून, 5 फरवरी 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक के दौरान बताया कि धारा 166 और 167 के अंतर्गत कुल 750 बीघा भूमि पर कब्जा वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 28 फरवरी 2025 तक प्रशासन सभी भूमि पर अपना परचम लहराएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहले ही 300 बीघा भूमि की निहित कार्रवाई पूरी की जा चुकी है, और कोर्ट कार्य को फास्ट ट्रैक मोड में सम्पादित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धारा 166 और 167 की प्रक्रिया केवल नोटिस तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रशासन जनसंपत्ति का अभिरक्षक बनने के लिए संकल्पित है।

बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने तहसीलों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने भूमि धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया और कहा कि राजस्व अदालतों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हर सप्ताह वादों के निस्तारण की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं सभी तसीलदार उपस्थित थे।

इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन जमीनों के अवैध कब्जे से मुक्ति पाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments