रोड कटिंग पर डीएम सख्त, 15 दिन में कार्य पूरा कर सड़क रिस्टोर करने के निर्देश, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जन सुरक्षा और जन सुविधा से समझौता न करने की हिदायत देते हुए सभी रोड कटिंग कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित रोड कटिंग समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

डीएम ने कहा कि 10 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर मैनपावर बढ़ाकर सभी गतिमान कार्यों को पहले चरण में पूरा किया जाए और कार्य पूरा होते ही तत्काल सड़क का रिस्टोरेशन सुनिश्चित हो। किसी भी दशा में सड़क को लंबे समय तक खोदकर न छोड़ा जाए। कार्यदायी संस्थाएं 15 दिन के भीतर कार्य पूरा करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि अब रोड कटिंग की नई अनुमति संबंधित एसडीएम, सीओ ट्रैफिक और अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी की संस्तुति के बाद ही दी जाएगी। अनुमति से पहले यातायात, सुरक्षा और सड़क की स्थिति का परीक्षण जरूरी होगा। सभी कार्यदायी संस्थाओं को कंट्रोल रूम में प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देनी होगी और कंट्रोल रूम से दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी।

बैठक में सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की स्थायी समाधान के लिए तैयार डीपीआर पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।

बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, एसई पीडब्ल्यूडी ओ.पी. सिंह, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments