डीएम का बैंकों पर हंटर! विधवाओं को परेशान करना पड़ा भारी, 2 बैंकों की संपत्ति सील करने का आदेश

देहरादून। ऋण बीमा के बाद भी विधवाओं और उनके बच्चों को परेशान करने वाले बैंकों पर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल का डंडा चला है। डीएम ने दो बैंकों, कैनफिन होम लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक, के प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 22 लाख और 12.74 लाख रुपये की आरसी (Recovery Certificate) काट दी है। इन बैंकों की संपत्तियां कभी भी सील या नीलाम हो सकती हैं।
मामला तब सामने आया जब दो विधवाएं, माला देवी और उर्मिला, अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ डीएम से मिलीं और अपनी आपबीती सुनाई। माला देवी के पति उदय शंकर ने कैनफिन होम से 20 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा भी कराया गया था। पति की मृत्यु के बाद बैंक ने बीमा का लाभ देने के बजाय उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसी तरह, उर्मिला देवी के पति महिपाल सिंह ने एचडीएफसी बैंक से ऋण लिया था, जिनकी मृत्यु के बाद बैंक उन्हें भी धमका रहा था।
डीएम ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रशासन ऐसे किसी भी बैंक को बख्शेगा नहीं जो असहाय और निर्बल लोगों का शोषण करेगा। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रेरित होकर की गई है, जिसका उद्देश्य जनमानस को न्याय दिलाना और उन्हें परेशान करने वालों पर लगाम लगाना है। डीएम के इस कड़े रुख से बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यहां देखें प्रशासनिक हंटर आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments