उत्तरकाशी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनपदवार समीक्षा बैठक की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं और राजस्व प्राप्ति की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं में कम खर्च वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि विकास योजनाओं में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने राजस्व, गृह विभाग, सीएम स्वरोजगार योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना, होम स्टे, कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता आदि की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही लॉ एंड ऑर्डर, आपराधिक मामले, नशामुक्ति अभियान, कारागार, अभियोजन एवं लैंड फ्रॉड केसों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, जिला अर्थशास्त्राधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Comments