“दून पुलिस की कार्रवाई: नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी”

देहरादून। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
21 फरवरी 2026 को  रवींद्र कुमार बेडवाल, वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी गई कि वैभव गौड़ एवं सावेज शाह नामक दो व्यक्तियों द्वारा वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व गाली-गलौज की गई। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय परिसर में खड़ी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया।
तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 16/2026 अंतर्गत धारा 115(2), 121(1), 132, 221, 324(4), 351(2), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में क्लेमेंटाउन पुलिस ने सक्रिय सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 22 फरवरी 2026 को दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह गौड़, निवासी चोला चंद्रमणि, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।
सावेज शाह पुत्र अकरम शाह, निवासी माजरा, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यालयों में अराजकता फैलाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments