ऑपरेशन प्रहार” में दून पुलिस का एक्शन – जानलेवा हमले का आरोपी प्रियांशु राणा गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुद्धोवाला से दबोचा आरोपी

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने एक जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 मई 2026 को मुजफ्फरनगर निवासी श्रीकुमार निशांत ने कोतवाली प्रेमनगर में सूचना दी कि आरोपी प्रियांशु राणा और उसके साथियों ने उनके भाई के कमरे पर पहुँचकर गाली-गलौच करते हुए उनके सिर पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 109(1)/115 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सुरागरसी शुरू की और 28 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रियांशु राणा को बीएफआईटी सुद्धोवाला के पीछे से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रियांशु राणा, पुत्र विक्रम सिंह राणा, ग्राम दूधली खेड़ा, निकट दुर्गा मंदिर, थाना गढ़ी पुख्ता, जिला शामली, उत्तर प्रदेश का निवासी है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय प्रताप राही तथा हेड कांस्टेबल संजय भंडारी शामिल रहे। एसएसपी देहरादून ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments