लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थ बरामद
देहरादून। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
कोतवाली पटेलनगर से 02 महिला नशा तस्करों की गिरफ्तारी
पटेलनगर पुलिस ने दिनांक 12-09-2025 को चैकिंग के दौरान निरंजनपुर मंडी के पीछे शुलभ शौचालय के पास से दो महिला अभियुक्ता फूलदेवी और कविता को 05 किलो 11 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

कोतवाली विकासनगर से 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी
विकासनगर पुलिस ने दिनांक 12-09-2025 को चैकिंग के दौरान कुलहाल चेक पोस्ट के पास भूरेशाह मंदिर की तरफ निर्माणधीन सड़क कुल्हाल विकास नगर से एक अभियुक्त अरशद उर्फ गूंगा को 06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकास नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना कालसी से 01 नशा तस्कर की गिरफ्तारी
कालसी पुलिस ने दिनांक 12-09-2025 को चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सलमान को कुल 750 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना राजपुर से 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी
राजपुर पुलिस ने दिनांक 12-09-2025 की रात्रि में चेकिंग के दौरान धोरण पुल के पास से 02 अभियुक्तों सादिक अली और ओम तिवारी को 4.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

कोतवाली डोईवाला से 01 नशा तस्कर की गिरफ्तारी
डोईवाला पुलिस ने दिनांक 12-09-2025 की रात्रि में लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे से 01 नशा तस्कर मो० अंजार को 1380 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Recent Comments